DLC Rate Rajasthan 2026 – राजस्थान डीएलसी रेट Online जाने

DLC Rate Rajasthan 2026 – आप राजस्थान राज्य में कहीं भी जमीन खरीदना चाहते हैं. तो उस जमीन का DLC Rate कितना हैं. यह आपको अच्छी तरह से पता होनी चाहिए. DLC Rate का मतलब किसी भी जमीन का वह न्यूनतम सरकारी मूल्य होता हैं. जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता हैं. इसको दुसरे राज्य में अलग – अलग नाम से जाना जाता हैं.

आपको किसी भी जमीन का सरकारी रेट पता करना इसलिए जरुरी होता हैं. क्योंकि जमीन का मार्किट रेट और सरकारी रेट में फर्क होता हैं. आप जब जमीन को खरीदते हैं. तब उस जमीन के सरकारी रेट के आधार पर ही आपको स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री चार्ज देना पड़ता हैं. इसलिए आपको जमीन खरीदने से पहले उस जमीन का DLC Rate का पता होना चाहिए.

डीएलसी रेट क्या है?

DLC (District Level Committee) यह एक सरकार द्वारा निरधारित किसी भी जमीन सम्पति का न्यूनतम मूल्य होता हैं. जिसके आधार पर जमीन की खरीद – बेच करने पर उस पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज की गणना की जाती हैं. क्योंकि जमीन के सरकारी मूल्य और मार्किट मूल्य में अंतर होता हैं. किसी जमीन का डीएलसी रेट जो निर्धारित हैं. उससे कम मूल्य पर उस जमीन की खरीद बेच नहीं हो सकती हैं.

DLC Rate Rajasthan New Update

राज्य सरकार ने अपने बजट 2023 में डीएलसी रेट को घटाकर 5% करने की घोषणा की हैं. और बहुमंजिला इमारतों में निर्मित फ्लेट जिसकी कीमत 50 लाख रूपये तक हैं. उसको खरीदने में जो पहले 6% स्टाम्प ड्यूटी लगता था. अब उसे घटाकर 4% कर दिया गया हैं.

राजस्थान डीएलसी रेट Online जाने

Government DLC Rate को पता करने के लिए आपको राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कुछ स्टेप्स फ्लो करने पड़ते हैं. तब जाकर आपको DLC Rates Rajasthan का पता चलता हैं. इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे स्टेप्स बाई स्टेप्स दी गई हैं.

  • आपको सबसे पहले राजस्थान सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट https://gisepanjiyan.rajasthan.gov.in/dlcdistrict.aspx पर जाना होगा.
  • आप जिस जिले के डीएलसी रेट को देखना चाहते हैं. उस जिले को सेलेक्ट करें.

DLC Rates Rajasthan

  • अब दिए गए विकल्प Urban / Rural में से अपने क्षेत्र के अनुसार सेलेक्ट करें. फिर SRO / Village / Colony को चुने और कैप्चा कोड को दर्ज करके ‘Show Results’ पर क्लिक करें

Urban Rural

  • अब आपके सामने Type Of Land आप्शन दिखाई देगा. यहाँ पर आप Plot Wise Rate और Previous DLC का चुनाव करना हैं. आप अपनी सुविधा अनुसार सेलेक्ट करें.

Type Of Land

  • आपके सामने चुने गए आप्शन के अनुसार Type Of Land का dlc rate दिखाई देगा. 

dlc rate

राजस्थान राज्य के उन जिलों के नाम जिनका DLC Rate ऑनलाइन उपलब्ध है.

अजमेर (Ajmer) जालौर (Jalor)
अलवर (Alwar) झालावाड़ (Jhalawar)
बांसवाड़ा (Banswara) झुंझुनू (Jhunjhunu)
बारां (Baran) जोधपुर (Jodhpur)
बाड़मेर (Barmer) करौली (Karauli)
भरतपुर (Bharatpur) कोटा (Kota)
भीलवाड़ा (Bhilwara) नागौर (Nagaur)
बीकानेर (Bikaner) पाली (Pali)
बूंदी (Bundi) प्रतापगढ़ (Pratapgarh)
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) राजसमंद (Rajsamand)
चुरु (Churu) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)
दौसा (Dausa) सीकर (Sikar)
धौलपुर (Dholpur) सिरोही (Sirohi)
डूंगरपुर (Dungarpur) श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar)
हनुमानगढ़ (Hanumangarh) टोंक (Tonk)
जयपुर (Jaipur) उदयपुर (Udaipur)
जैसलमेर (Jaisalmer)
सम्बंधित लेख
भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कैसे करें Apna Khata (जमाबंदी नकल)
आबादी भूमि की पट्टा कैसे बनता है? रजिस्ट्री कैसे होती है?
रजिस्ट्री और पट्टे में क्या अंतर हैं? स्टाम्प शुल्क क्या है?

DLC Rate Rajasthan (FAQ)

डीएलसी रेट चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी हैं?

राजस्थान राजस्व विभाग ने डीएलसी रेट को चेक करने के लिए एक ऑफिसियल वेबसाइट https://epanjiyan.rajasthan.gov.in/ लंच किया हैं. इस वेबसाइट पर जाकर आप राज्य के सभी जमीन के डीएलसी रेट को चेक कर सकते हैं.

डीएलसी रेट का फुल फॉर्म क्या हैं?

DLC – District Level Committee

डीएलसी रेट राजस्थान क्या हैं?

राजस्थान राजस्व विभाग द्वारा राज्य के सभी जमीनों का एक न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाता हैं. इस मूल्य से कम पर उस जमीन की खरीद बेच नहीं हो सकती हैं. इसी मूल्य को डीएलसी रेट कहा जाता हैं.

Leave a Comment