Bhulekh Rajasthan 2026 – राजस्थान भूलेख, जमाबंदी नकल, भू नक्शा देखें

Apna Khata (Bhulekh Rajasthan 2026) – राजस्थान राज्य के राजस्व मण्डल विभाग के अपना खाता राजस्थान पोर्टल के माध्यम से Jamabandi Nakal Rajasthan, खसरा खतौनी, Bhunaksha Rajasthan, Bhulekh Rajasthan और अन्य जमीन से संबंधित जानकारी को online प्राप्त कर सकते हैं.

इस लेख में राजस्थान राज्य के भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी अपना खाता नकल जमाबंदी, भू नक्शा को ऑनलाइन कैसे देखते हैं? उसकी पूरी प्रक्रीया स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

अपना खाता पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

  • जमाबंदी नकल और नामांतरण प्रतिलिपि
  • भू नक्शा राजस्थान (खेत का नक्शा)
  • नामांतरण (Mutation) के लिये आवेदन
  • नामांतरण की स्थिति (Mutation Status)
  • प्रतिलिपि शुल्क (Charges)
  • ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)
  • राजस्व अधिकारी लॉगिन (लाइसेन्स के लिये)
  • अपना खाता सम्पर्क
  • Other Land Records

राजस्थान जमाबंदी नकल के प्रकार

राजस्थान राजस्व मंडल के वेबसाइट पर दो प्रकार की जमाबंदी नकल उपलब्ध हैं.

नकल सूचनार्थ – इसका उपयोग आप सिर्फ जानकारी सूचना मात्र के लिए कर सकते हैं. यह नकल कानूनी रूप से मान्य नहीं होता हैं. 

ई-हस्ताक्षरित – इसको आप सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसको डाउनलोड करने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं.

जमाबंदी नकल (खसरा/खतौनी) प्रतिलिपि देखें

  • आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा.
  • होमपेज पर “जमाबंदी नकल” विकल्प को क्लिक करें.

जमाबंदी नकल

  • जिला और तहसील को सेलेक्ट करें.

जिला और तहसील

  • जो आपने तहसील का चुनाव किया हैं. उस तहसील के सभी गांवों के नाम की सूचि प्रदर्शित हो जाती हैं. पहले ऑनलाइन जमाबंदी को सेलेक्ट करके अपने गांव को सेलेक्ट करें. 

ऑनलाइन जमाबंदी

  • जमाबंदी की प्रतिलिपि विकल्प का चुनाव करें. फिर वर्तमान नकल विकल्प का चुनाव करें.

जमाबंदी की प्रतिलिपि

  • आपको तीन आप्शन दिखाई देते हैं. (1) खाता से (2) खसरा से और (3) नाम से आप इनमे से अपने अनुसार किसी को भी चुनाव कर सकते हैं. यहाँ पर मैंने “खाता से” आप्शन का चुनाव किया हैं. फिर खाता संख्या को सेलेक्ट करके “चयन करें” बटन को क्लिक करें. खाता संख्या का डिटेल प्रदर्शित हो जाता हैं.

खाता संख्या

  • नकल सूचनार्थ विकल्प को क्लिक करें एक आवेदन करे पेज ओपन होता हैं. इसमें मांगी गई जानकारी को दर्ज करके Verify पर क्लिक करें.

आवेदन करें

  • आपके जमाबंदी विवरण प्रतिलिपि प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं. यह जमाबंदी नक़ल सिर्फ सुचना मात्र के लिए होता हैं.

भू नक्शा राजस्थान online देखें

  • भू नक्शा राजस्थान देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/  पर जाना होगा.
  • होम पेज पर View Map के विकल्प को सेलेक्ट करें.

भू नक्शा राजस्थान देखें

  • अपने जिला का नाम, तहसील का नाम, RI, हल्का और अपने गांव के नाम को सेलेक्ट करना होगा.

Bhu Naksha Rajasthan

  • आप उपर सर्च बॉक्स में अपना खसरा नम्बर को भरकर सर्च करें. या भू नक्शें में से खसरा नम्बर को सेलेक्ट करें.

खसरा नम्बर

  • अब खसरा नम्बर की पूरी जानकारी लेफ्ट साइड में दिखाई देगी. जिसमे उस जमीन का पूरा विवरण दिया होता हैं. जैसे – जमीन प्लाट का असली मालिक का नाम, उस जमीन का रकवा क्षेत्रफल आदि.

Bhu Naksha RJ

  • आपको अपना भू नक्शे को डाउनलोड करना हैं. तो उसी पेज पर आपको एक “Nakal” का आप्शन दिखाई देता हैं. उस पर क्लिक करें.

Bhunaksha Rajasthan

  • Nakal के आप्शन पर क्लिक करते ही एक नई टैब ओपन हो जाती हैं. जहाँ पर आपको “Show Report PDF” का विकल्प दिखाई देगा. भू नक्शा को देखने के लिए इस पर क्लिक करें.

Rajasthan Bhunaksha

  • अब आपके सामने जमीन का नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं.

Rajasthan Bhulekh Bhunaksha

  • भू नक्शा को डाउनलोड / प्रिंट करने के लिए कर्नर में डाउनलोड और प्रिंट का आइकॉन दिखाई देता हैं. आप आइकॉन पर क्लिक करके डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.


नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें?

  • ऑनलाइन नामांतरण आवेदन के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा.
  • होमपेज पर “नामांतरण के लिए आवेदन करें” का आप्शन दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.

नामांतरण के लिए आवेदन करें

  • नामांतरण के लिए किस प्रकार का आवेदन करना चाहते हैं. इसका चुनाव करें. और आगे चले पर क्लिक करें.

नामांतरण के लिए किस प्रकार का आवेदन

  • अब अपने जिला, तहसील और गांव को सेलेक्ट करके आगे चले पर क्लिक करें.

जिला, तहसील और गांव

  • अब खाता संख्या और खसरा संख्या के आप्शन में से किसी एक को सेलेक्ट करना हैं. अगर खाता / खसरा संख्या पता नहीं हैं. तो आप नामांतरण के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. खाता / खसरा संख्या में से किसी एक को सेलेक्ट करें.

खाता संख्या की जानकारी

  • जिसका नामान्तरण करना हैं. उसको सेलेक्ट करके “आगे चलें” पर क्लिक करें.

  • अब आपको “हकत्याग” का सेक्शन दिखाई देता हैं. यहाँ हकत्याग लेने वाले काश्तकारों का विवरण दिखाई देता हैं. कास्तकार को सेलेक्ट करके “आगे चले” को क्लिक करें.

आवेदक का चयन करे

  • अब जो मोबाइल नम्बर आपने दिया हैं. उसको OTP दे द्वारा वेरीफाई करें. और अपने सभी दस्तावेज़ को एक ही PDF File में सम्मलित करके उपलोड करें. फिर “सुरक्षित करें” बटन को क्लिक करें.

आवेदन की वर्तमान स्थिति

  • आवेदन की वर्तमान स्थिति ऑफिसियल वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा.
  • पोर्टल के होम पेज पर “आवेदन की वर्तमान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें.

आवेदन की वर्तमान स्थिति

  • अब अपना टोकन नम्बर को दर्ज करें. और “आगे चलें” पर क्लिक करें. आवेदन का वर्तमान विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

आवेदन का वर्तमान विवरण

सम्बंधित लेख
भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कैसे करें DLC Rate Rajasthan Online Check Kaise Kare
आबादी भूमि की पट्टा कैसे बनता है? रजिस्ट्री कैसे होती है?
रजिस्ट्री और पट्टे में क्या अंतर हैं? स्टाम्प शुल्क क्या है?

अपना खाता सम्पर्क

राजस्व मण्डल राजस्थान
टोडरमल मार्ग, सिविल लाईन
अजमेर – 305001

Leave a Comment