Bhulekh UP – आप भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश की जानकारी को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद के अधिकारिक वेबपोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. खतौनी नकल उत्तर प्रदेश राज्य की जानकारी को ऑनलाइन कैसे निकालते हैं? उसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के ऑफिसियल पोर्टल से आप Khasra Khatauni UP, Real Time Khatauni, भू नक्शा, तहसील भूलेख खतौनी नकल, जमाबंदी की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. और जमीन से संबंधित सभी रिकॉड को जाँच करके दस्तावेज़ नकल को डाउनलोड भी कर सकते हैं.
UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
- BhuNaksha (Uttar Pradesh) देखे
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखे
- राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
- निष्क्रांत सम्पति
- शत्रु सम्पति
- राजकीय आस्थान
- UP Bhulekh Contact Details
- Other Land Services
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें
- आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा. दिए गए लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट पर जा सकते हैं.
- होम पेज पर “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें” विकल्प को सेलेक्ट करें.
- आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जनपद (जिला) का नाम दिखाई देता हैं. अब आप अपने जिले का चुनाव कीजिए.
- आपने जिस जनपद को सेलेक्ट किया हैं. उस जनपद के सभी तहसील का नाम दिखाई देता हैं. अब अपने तहसील के नाम का चुनाव करें.
- जो आपने तहसील का चुनाव किया हैं. उस तहसील के सभी ग्राम (गांव) के नाम दिखाई देते हैं. अब अपने गांव के नाम का चुनाव करें.
- आप जब आपने ग्राम के नाम का चुनाव कर लेते हैं. तब आपके सामने जो नई पेज ओपन होता हैं. उस पर जानकारी हासिल करने के लिए चार विकल्प दिखाई देते हैं.
- खसरा / गाटा संख्या दुवारा खोजें
- खाता संख्या दुवारा खोजें
- खातेदार के नाम दुवारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें
आप अपने सुविधा के अनुसार इनमे से चुनाव करके उस जानकारी को सर्च बॉक्स में दर्ज करके (खोजे) बटन पर click करें.
अब भू अभिलेख की एक सूची दिखाई देती हैं. इसमें से अपने भू अभिलेख को सेल्सेट करके “उद्धरण देखे” पर क्लिक करें.
- कैप्चा कोड को दर्ज करके “Continue” बटन को क्लिक करें.
- भूलेख खतौनी की नकल का विवरण रिकार्ड प्रदर्शित हो जाता हैं. जैसे – खाताधारक का नाम, जिला, क्षेत्र, फसल वर्ष, भूमि रिकार्ड संख्या आदि.
भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने
आप उत्तर प्रदेश राज्य में किसी जमीन को खरीद रहे हैं. तो आपको यह पता कर लेनी चाहिए की उस जमीन पर कोई कानूनी विवाद तो नहीं हैं. भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति को ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं. इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई हैं.
- भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति को चेक करने लिए उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
- होम पेज पर “भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने” विकल्प को सेलेक्ट करें.
- यहाँ पर आपको सबसे पहले अपने जिला के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं.
- यहाँ पर आप भूखण्ड के खसरा / गाटा संख्या को सर्च बॉक्स में भरकर “खोजे” पर क्लिक करें. आपके सामने एक भूखण्ड गाटे के लिस्ट आ जाती हैं. इनमे से अपने भूखण्ड का चुनाव करके “गाटा प्रस्थिति” पर क्लिक करें.
- आपके सामने भूखण्ड गाटे के वादग्रस्त की जानकारी प्रदर्शित हो जाती हैं. जो आपने खसरा / गाटा संख्या को दर्ज किया हैं. उस पर यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा हैं. उसका पूरा विवरण दिखाई देता हैं.
भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने
- अधिकारिक पोर्टल http://upbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- होमपेज पर “ राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने” के विकल्प पर क्लिक करें.
- यहाँ पर आपको सबसे पहले अपने जिला के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं.
- खसरा/गाटा संख्या को दर्ज करके ‘खोजे’ पर क्लिक करें. भूखण्ड /गाटे का यूनिक कोड की सूचि प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसमे भू मालिक के नाम के साथ यूनिक कोड दिया रहता हैं.
भूखण्ड /गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- अधिकारिक पोर्टल http://upbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- होमपेज पर ‘भूखण्ड /गाटे के विक्रय की स्थिति जाने’ के विकल्प पर क्लिक करें.
- यहाँ पर आपको सबसे पहले अपने जिला के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं.
- खसरा/गाटा संख्या को दर्ज करके “खोजे” पर क्लिक करें. आपके सामने भूखण्ड /गाटे के विक्रय की सूचि प्रदर्शित हो जाती हैं. अपना भूखण्ड/गाटे को सेलेक्ट करके “विक्रय प्रस्थिति” के पर क्लिक करें.
- अब भूखण्ड /गाटे के विक्रय की स्थिति विवरण जानकारी प्रदर्शित हो जाता हैं.
भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन देखें
- उत्तर प्रदेश राज्य के भू नक्शा देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाना होगा.
- आपको स्टेट, जिला, तहसील, गांव और Plot No को सेलेक्ट करना होता हैं. आप जैसे ही इन सभी का चुनाव करते हैं तो आपने जिस गांव को सेलेक्ट किया हैं. उसका भू नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं.
- अब आपके सामने स्क्रीन पर Plot no से संबंधित भू नक्शा विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं. आप इसे “Map Report” पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं.
- Map Report पर क्लिक करते ही आपके सामने जमीन का भू नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं. उसमे उस जमीन का भूमि के नक्शा का सभी विवरण दिया होता हैं. Plot Report PDF पर क्लिक करके भू नक्शे को डाउनलोड कर सकते हैं.
Bhulekh UP (FAQ)
उत्तर प्रदेश राज्य के UP Bhulekh पोर्टल क्या हैं?
UP Bhulekh एक ऑनलाइन पोर्टल हैं. जिसको उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व बोर्ड दुवारा बनाई गई हैं. इस Bhulekh UP वेबसाइट के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जमीन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
यूपी भूलेख पोर्टल पर कौन – कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
- BhuNaksha (Uttar Pradesh) देखे
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखे
- राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
- निष्क्रांत सम्पति
- शत्रु सम्पति
- राजकीय आस्थान
- UP Bhulekh Contact Details
- Other Land Services
क्या उत्तर प्रदेश के राजस्व बोर्ड के पोर्टल से किसी भी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं?
हाँ, इस Bhulekh UP पोर्टल से कोई भी उत्तर प्रदेश राज्य की जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकता हैं. आपको कुछ स्टेप्स फ्लो करना पड़ता हैं. जिसमे आपसे कुछ विवरण माँगा जाता हैं. और उस जमीन की सभी जानकारी आपके सामने होती हैं.
उत्तर प्रदेश के कौन – कौन जिले के लोग इस पोर्टल की सुबिधा प्राप्त कर सकते हैं?
भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लोग इस पोर्टल से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में आपसे कुछ जानकारी मांगी जाती हैं. जिसे देकर किसी भी जमीन की सभी जानकारी प्राप्त का सकते हैं.
Bhulekh UP Portal Helpline Number
कम्प्यूटर सेल
राजस्व परिषद्, लखनऊ
उत्तर प्रदेश
0522-2217145
bhulekh-up@gov.in















