MP Bhulekh (मध्यप्रदेश भूलेख 2026) – मध्य प्रदेश राज्य सरकार के webgis2.mpbhulekh.gov.in पोर्टल के माध्यम से एमपी भूलेख, खसरा / खतौनी B1, भू-नक्शा और अन्य भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को online प्राप्त कर सकते हैं.
इस लेख में मध्यप्रदेश राज्य के भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी MP Land Record, Khasra Khatauni MP, MP Bhu Abhilekh, एमपी भूलेख खसरा खतौनी को ऑनलाइन कैसे देखते हैं? उसकी पूरी प्रक्रीया स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
MP Bhulekh Portal (WebGIS 2.0 ) पर उपलब्ध सुविधाएँ
एमपी भूलेख पोर्टल से दो प्रकार की भू-अभिलेख की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं.
- साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए एमपी भूलेख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं पड़ती हैं. यह सेवा फ्री में उपलब्ध हैं. लेकिन इसे सिर्फ जानकारी के लिए उपयोग कर सकते हैं.
- डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता हैं. इस प्रतिलिपि के लिए आपको शुल्क भी देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी/कानूनी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं.
मुफ्त सेवाएँ (Free Services)
- साधारण भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी)
- साधारण भू नक्शा नक्शा
- आबादी अधिकार अभिलेख
- व्यपवर्तित भूमि-राजस्व भुगतान
- दृष्टि बंधक
- व्यव्हार न्यायालय प्रकरण
- अभिलेखागार प्रतिलिपि
- RCMS आर्डर
- ट्रांज़ैक्शन विवरण
- भूमि बंधक
- कृषि भूमि राजस्व विभाग
- DS दस्तावेज़ खोजें
- दस्तावेज़ खोजें
- जमानत विवरण खोजें
- CERSAI खोजें
सशुल्क सेवाएँ (Paid Services)
- प्रमाणित भू-अभिलेख प्रति डाउनलोड
- प्रमाणित भू नक्शा नक्शा
- राजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि
- अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि
- भू-अधिकार पुस्तिका
- व्यपवर्तन सूचना
- भू राजस्व भुगतान
- वॉलेट रिचार्ज
- भूमिस्वामी आधार
- MP Bhulekh Contact Details
- Other Land Services
साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि online देखें
- आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
- होम पेज पर आपको ‘भू अभिलेख’ का विकल्प दिखाई देता हैं. उस पर click करें.
- इस नई पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं. इसमें से “क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं” को चुनाव करें और “Yes” बटन को क्लिक करें.
- अगर आपके पास भू भाग यूनिक आईडी, ULPIN संख्या, भूमिस्वामी आईडी हैं. तो इसके द्वारा भी सर्च कर सकते हैं. यदि यह नहीं हैं तो कोई बात नहीं. आप अपने नाम से भी खसरा खतौनी को सर्च कर सकते हैं.
- अब अपने जिला, तहसील, और गांव के नाम को सेलेक्ट करें. फिर आपको भू अभिलेख को सर्च करने के लिए तीन आप्शन दिखाई देते हैं. (1) भू-स्वामी (2) सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या और (3) प्लाट संख्या इनमे से अपने अनुसार किसी को सेलेक्ट करें. यहाँ पर मैंने भू-स्वामी के आप्शन चुना हैं. अब आपके सामने भू-स्वामी की लिस्ट प्रदर्शित हो जाती हैं. इसमें से जिसका भी भूमि रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उनके नाम को सेलेक्ट करें. फिर खसरा/प्लाट संख्या को सेलेक्ट करें. कैप्चा को सही से भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें.
- अब कार्यवाही कोलुम में थ्रीडॉट को सेलेक्ट करें. तीन विकल्प दिखाई देता हैं.
1. खसरा देखें,
2. नक्शा देखें
3. खतौनी B1 देखें.
आप जिसे देखना चाहते हैं. उसपर क्लिक करें.
- खसरा विवरण को देखने के लिए ‘खसरा देखें’ पर क्लिक करें. आपके सामने खसरा का सभी विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करें
- आपको सबसे पहले डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- होम पेज पर पंजीकरण पर क्लिक करके ‘नागरिक उपयोगकर्ता’ का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.
- मोबाइल नम्बर दर्ज करें. कैप्चा कोड भरकर OTP प्राप्त करें पर क्लिक करें.
- OTP को दर्ज करके जो पासवर्ड रखना हैं. उसे दर्ज करें. और आगे बढ़ें.
- इस e-KYC फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरकर आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- लॉगइन करने के लिए साइनइन पर क्लिक करें. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरकर मोबाइल नम्बर से वेरीफाई करके लॉगइन करें.
- लॉगइन होते ही आपको बहुत सारे आप्शन दिखाई देते हैं. यहाँ पर “भू अभिलेख प्रतिलिपि” को सेलेक्ट करे. और नवीन आवेदन पर क्लिक करें.
- अपने जिला, तहसील, और गांव के नाम को सेलेक्ट करें. फिर आपको भू अभिलेख को सर्च करने के लिए चार आप्शन दिखाई देते हैं. (1) भू-स्वामी (2) सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या (3) प्लाट संख्या इसमें से अपने सुविधा अनुसार किसी को सेलेक्ट करें. फिर “विवरण देखें” बटन को क्लिक करें.
- खसरा नम्बर चुने फिर अभिलेख प्रकार विकल्प में ‘खसरा प्रतिलिपि’ वर्ष को सेलेक्ट करें. उसके बाद सूची में जोड़े को क्लिक करें. फिर शुल्क गणना को क्लिक करें.
- भुगतान करने का पेज खुलता हैं. “जमा करें” के बटन को क्लिक कर पेमेंट करें.
- प्रमाणित प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए कार्यवाही कोलुम में जाकर थ्रीडॉट पर क्लिक करें. उसके बाद ‘डाउनलोड करें’ को क्लिक करें.
- भू-अभिलेख की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदर्शित हो जाती हैं. इसे प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं.

भू नक्शा मध्यप्रदेश देखें
- आपको सबसे पहले भू नक्शा मध्य प्रदेश को देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
- होम पेज पर ‘भू भाग नक्शा’ विकल्प दिखाई देगा उसपर पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने दो विकल्प प्रदर्शित होते हैं. आप पहले वाले विकल्प का चुनाव करें.
- क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं.
- क्या आप भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं.
- ग्राम चयन विकल्प को क्लिक करें.
- जिला, तहसील, ग्राम का चुनाव करें.
- सर्वेक्षण संख्या/ प्लॉट संख्या का चुनाव करके कैप्चा भरकर नक्शा देखे पर क्लिक करें.
- भू-भाग नक्शा आपके सामने खुल जाता जाता हैं.
भूमिस्वामी आधार E-KYC ऑनलाइन कैसे करें?
- आपको सबसे पहले भूमिस्वामी आधार E-KYC के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/#/home पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके लॉगइन करना होगा.
- लॉगइन होते ही आपको बहुत सारे आप्शन दिखाई देते हैं. यहाँ पर “’भू-धारी e-KYC’” को सेलेक्ट करे. फिर ‘नवीन आवेदन’ पर क्लिक करें.
- यहाँ पर अपना जिला, तहसील, और गांव के नाम को सेलेक्ट करें. फिर आपको भू अभिलेख को सर्च करने के लिए तीन आप्शन दिखाई देते हैं. (1) भू-स्वामी (2) खसरा संख्या और (3) प्लाट संख्या इसमें से अपने सुविधा अनुसार किसी को सेलेक्ट करें. “विवरण देखें” पर क्लिक करें.
- अब यहाँ पर आपको भू स्वामी की लिस्ट दिखाई देती हैं. इस लिस्ट में से भू स्वामी को सेलेक्ट करके फिर थ्री डॉट पर क्लिक करें. उसके बाद E-KYC’ को क्लिक करें.
- यहाँ पर आप आधार नम्बर को दर्ज करें. आधार कार्ड से जो मोबाइल नम्बर लिंक हैं. उस पर एक OTP आएगा. उसे यहाँ पर दर्ज करके “जमा करें” पर क्लिक करें.
- यहाँ “भू अभिलेख के अनुसार भू स्वामी” और “आधार के अनुसार भू स्वामी” दो विवरण दिखाई देता हैं. यहाँ से आप अपना मोबाइल नम्बर भी जोड़ सकते हैं. नीचे दिए गए जानकारी को ध्यान से पढ़ें. यदि सभी विवरण सही हैं. तो चेक बॉक्स को चेक करके “सबमिट करें” पर क्लिक करें.
जमीन से सम्बंधित शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/#/home पर जाना होगा.
- आपको होम पेज पर ‘शिकायत’ का आप्शन दिखाई देगा. उसपर क्लिक करें.
- अब एक फॉर्म ओपन होता हैं. इसमें कुछ जानकारी मांगी जाती हैं. और आपके शिकायत के डिटेल माँगा जाता हैं. इस फॉर्म को सही से भरकर ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके सबमिट करें. और अपना आवेदन संख्या को नोट कर लें.
शिकायत आवेदन का स्टेटस जाने
- आपको सबसे पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/#/home पर जाना होगा.
- आपको होम पेज पर ही “शिकायत” का आप्शन दिखाई देगा उस पर click करना होगा.
- आपके सामने जो पेज खुला हैं. उसके बाएं तरफ आपको “शिकायत/सुझाव ट्रेक” का आप्शन दिखाई देता हैं. इस पर क्लिक करें. अब आपसे यहाँ पर शिकायत संख्या या मोबाइल नंबर को भरने के लिए कहा जाता हैं. इसको सही से भरने के बाद “खोजें” बटन प click करें. आपके शिकायत आवेदन का स्टेटस आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं.

व्यवहार न्यायालय प्रकरण कैसे देखें?
- आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/#/home पर जाना होगा.
- होम पेज पर आपको “व्यवहार न्यायालय प्रकरण” का आप्शन दिखाई देता हैं. उस पर click करें.
- अपने जिला, तहसील, और गांव के नाम को सेलेक्ट करें. फिर आपको भू अभिलेख को सर्च करने के लिए दो आप्शन दिखाई देते हैं. (1) भू-स्वामी और (2) खसरा संख्या इनमे से अपने अनुसार किसी को सेलेक्ट करें. फिर कैप्चा को सही से दर्ज करके “विवरण देखें” पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने व्यवहार न्यायालय प्रकरण का पूरा विवरण दिखाई देता हैं.
एमपी भूलेख हेल्पलाइन
आयुक्त भू-अभिलेख
(मध्य प्रदेश शासन)
राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी
नीडम रोड, Gwalior (मध्य प्रदेश)
पिनकोड:- 474009
संपर्क करें:- 18002030311 (Toll Free),
0751-2441200 (लैंडलाइन – CLR ऑफिस ग्वालियर)






























