Circle Rate MP 2026 – मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट जाने

मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट कैसे पता करें? – आप मध्यप्रदेश राज्य के किसी भी एरिया में जमीन खरीदना चाहते हैं. तो आपको उस जमीन का सरकारी रेट क्या हैं? यह अच्छी तरह से पाता होना चाहिए. क्योंकि जमीन के मार्केट रेट और सरकारी रेट में काफी अंतर होता हैं. आप कहीं भी जमीन को खरीदते हैं. तो आपको उस जमीन के रजिस्ट्री के समय उस जमीन का जितना सरकारी रेट होता हैं. उसी के अनुसार आपको स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज देना पड़ता हैं. जमीन का मार्केट रेट क्या हैं. इससे कोई फर्क नही पड़ता हैं. इसलिए आपको कोई भी जमीन खरीदते समय उस जमीन का सरकारी रेट का पाता होना जरुरी हैं.

लेकिन अभी भी बहुत लोगों को यह पता नहीं हैं. की मध्यप्रदेश राज्य में जमीन का सरकारी रेट को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. इस पोस्ट में आपको मध्यप्रदेश के जमीन का सरकारी रेट (Government Rate of Land in MP) को ऑनलाइन कैसे पता करते हैं. उसकी पूरी जानकारी दी गई हैं.

Circle Rate MP क्या हैं?

किसी भी जमीन का सरकारी रेट को Circle Rate कहते हैं. Circle Rate की सहायता से किसी भी जमीन का सरकारी रेट क्या हैं. सरकार उस जमीन का न्यूनतम मूल्य कितना निर्धारित की हैं. यह पता चलता हैं. जिसकी मदद से जमीन को खरीदते समय स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री चार्ज कितना लगेगा. यह मालूम चल जाता हैं.

मध्यप्रदेश में जमीन का रेट ऑनलाइन कैसे पता करें?

  • आपको Jamin ka Sarkari Rate MP जिसे Collector Rate भी कहा जाता हैं. इसे निकालने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://www.mpigr.gov.in/#/home पर जाना होगा.

Government Rate of Land in MP

  • आपको “गाइडलाइन दर” का आप्शन दिखाई देगा. MP Circle Rate को देखने के लिए इसपर क्लिक करना होगा.

Jamin ka Sarkari Rate MP

  • अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पर आपको कुछ वर्षों की एक लिस्ट दिखाई देगी. आप जिस वर्ष का जमीन का सरकारी रेट देखना चाहते हैं. उस पर क्लिक करना हैं. अब आपके सामने मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों की लिस्ट प्रदर्शित हो जाती हैं.

MP Circle Rate

  • अब आप जिस जिले के जमीन के सरकारी रेट को पता करना चाहते हैं. उस जिले को सेलेक्ट करें. जैसे – मैंने यहाँ पर ग्वालियर जिले को सेलेक्ट किया हैं. सेलेक्ट करने के बाद PDF डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा.

Circle Rate in MP

  • जब PDF डाउनलोड हो जाती हैं. तब इस फाइल को ओपन करें. अब आपको जमीन से संबंधित सभी गाइडलाइन दिखाई देगी. अब आपको यहाँ पर जमीन के सभी प्रकार जैसे – कृषि जमीन, आवासीय जमीन, व्यवासायिक जमीन आदि का सरकारी रेट कितना हैं. वह दिखाई देता हैं. आप यहाँ से सभी प्रकार की जमीन का सरकारी रेट कितना हैं उसकी जाँच कर सकते हैं.

MP Circle Rate

इसी प्रकार से मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के जमीन का सरकारी रेट क्या हैं. यह पता कर सकते हैं. जिससे आप उस जमीन पर लगने वाले स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज की गणना कर सकते हैं.

सम्बंधित लेख
मध्यप्रदेश में सरकारी जमीन का पट्टा ऑनलाइन कैसे बनाएं? MP Land Record (मध्यप्रदेश भूलेख)
मध्य प्रदेश भू नक्शा चेक और डाउनलोड कैसे करें रजिस्ट्री कैसे होती है?
रजिस्ट्री और पट्टे में क्या अंतर हैं? स्टाम्प शुल्क क्या है?

Jamin Ka Sarkari Rate MP (FAQ)

जमीन का सरकारी रेट क्या हैं?

जिस रेट पर किसी जमीन की खरीद-बेच होती हैं. जिसका मूल्य राज्य सरकार के राजस्व विभाग या स्थानीय विकाश प्रधिकरण द्वारा तय किया जाता हैं. यह मूल्य जमीन के बाजार मूल्य से लगभग कम ही होता हैं. इसी मूल्य पर जमीन का रजिस्ट्री कराते समय स्टाम्प ड्यूटी एवं अन्य टेक्स देना होता हैं. यह रेट एक ही गांव, शहर और जिला में अलग – अलग हो सकता हैं.

जमीन की रजिस्ट्री खर्च को कैसे पता करें?

जमीन का रजिस्ट्री खर्च उस जमीन के सरकारी रेट पर निर्धारित होता हैं. सरकारी रेट (Circle Rate) वह होता हैं. जो किसी जमीन का मूल्य सरकार यह स्थानीय विकाश प्रधिकरण द्वारा तय किया जाता हैं. आप ऑनलाइन किसी भी जमीन का (Circle Rate) सरकारी रेट पता कर सकते हैं.

सर्किल रेट की गणना किस आधार पर की जाती हैं?

सर्किल रेट की गणना राज्य सरकार द्वारा अलग – अलग अनेक कारको पर आधारित होता हैं. जैसे – सम्पति का उपयोग, क्षेत्र और जमीन का प्रकार, अनेक प्रकार की सुविधाएँ, रोड के प्रकार पर आधारित होती हैं. यह सभी राज्य सरकार के राजस्व या स्थानीय विकाश प्रधिकरण द्वारा निर्धारित होता हैं.

Leave a Comment