Bhu Naksha MP 2025 – आप मध्यप्रदेश राज्य के भू नक्शा को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो अब मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने भूमि नक्शा मध्यप्रदेश को देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया हैं. जिसके माध्यम से आप एमपी भूलेख नक्शा को अपने घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकते हैं. और अपने भू नक्शा दस्तावेज़ से संबंधित जाँच कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
इस पोस्ट में मध्यप्रदेश राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट से भू नक्शा एमपी को ऑनलाइन कैसे निकालते हैं? इसकी सभी जानकारी यहाँ आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं. जिससे आप ऑनलाइन अपने घर बैठे ही आसानी से भू नक्शे को निकाल सके.
एमपी भूलेख नक्शा विवरण देखें
Step 1 – आपको सबसे पहले भू नक्शा मध्य प्रदेश को देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
Step 2 – होम पेज पर भू भाग नक्शा (Land Parcel Map) विकल्प दिखाई देगा उसपर पर क्लिक करें.
Step 3 – अब आपके सामने दो विकल्प प्रदर्शित होते हैं. आप पहले वाले विकल्प का चुनाव करें.
- क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं.
- क्या आप भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं.
Step 4 – अपने जिला, तहसील और गांव का चयन करें. कैप्चा कोड को दर्ज करके “नक्शा देखें” बटन पर क्लिक करें. आपके सामने भू नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं.
मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा (Certified Copy) क्रय कैसे करें?
Step 1 – मध्यप्रदेश के ग्राम नक्शा की Certified Copy को ऑनलाइन क्रय करने के लिए आपको राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
Step 2 – आपको होम पेज पर “ग्राम नक्शा क्रय” का विकल्प दिखाई देगा. उसे सेलेक्ट करें.
Step 3 – अब एक नई वेबसाइट ओपन हो जाती हैं. इस वेबसाइट पर पहले आपको Sign Up करके फिर लॉगइन करना होगा.
Step 4 – वेबसाइट लॉगइन होने के बाद एक नई पेज दिखाई देती हैं. यहाँ आपको जिला, तहसील, और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर “view” पर क्लिक करें. जिस गांव को आपने सेलेक्ट किया था. उस गांव का नक्शा ओपन हो जाता हैं. इस नक्शे को क्रय करने के लिए आपको कितना राशि का भुगतान करना है. वह दिखाई देता हैं. आपको नक्शे किस परोपज के लिए चाहिए. उसे दर्ज करे फिर T&C को चेक करके “proceed” पर क्लिक करें.
Step 5 – अब आपको पेमेंट करने का आप्शन दिखाई देता हैं. जब आप पेमेंट कर देते हैं. तब आपने जो ऐड्रेस दिया हैं. उस ऐड्रेस पर नक्शा को भेज दिया जाता हैं.
मध्यप्रदेश राज्य के उन जिलों का नाम जिनका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध हैं
जिला नाम | जिला नाम |
आगर मालवा – AgarMalwa | बुरहानपुर – Burhanpur |
अलीराजपुर – Alirajpur | छतरपुर – Chhatarpur |
अनूपपुर – Anuppur | छिंदवाड़ा – Chhindwara |
अशोकनगर – Ashok Nagar | दमोह – Damoh |
बालाघाट – Balaghat | दतिया – Datia |
बड़वानी – Barwani | देवास – Dewas |
बैतूल – Betul | धार – Dhar |
भिण्ड – Bhind | डिंडौरी – Dindori |
भोपाल – Bhopal | गुना – Guna |
ग्वालियर – Gwalior | खरगौन – Khargone |
हरदा – Harda | मंडला – Mandla |
होशंगाबाद – Hoshangabad | मंदसौर – Mandsaur |
इंदौर – Indore | मुरैना – Morena |
जबलपुर – Jabalpur | नरसिंहपुर – Narsinghpur |
झाबुआ – Jhabua | नीमच – Neemuch |
कटनी – Katni | निवाड़ी – Niwari |
खण्डवा – Khandwa | पन्ना – Panna |
राजगढ़ – Rajgarh | रायसेन – Raisen |
रतलाम – Ratlam | शिवपुरी – Shivpuri |
रीवा – Rewa | सीधी – Sidhi |
सागर – Sagar | सिंगरौली – Singrouli |
सतना – Satna | टीकमगढ़ – Tikamgarh |
सीहोर – Sehore | उज्जैन – Ujjain |
सिवनी – Seoni | उमरिया – Umaria |
शहडोल – Shahdol | विदिशा – Vidisha |
शाजापुर – Shajapur | श्योपुर – Sheopur |